इंदौर: इंदौर पुलिस ने बड़े पैमाने पर चल रही अवैध एमडी (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथमफेटामाइन) ड्रग्स की तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य आरोपी में भोपाल का एक स्कूल प्रिंसिपल अबान शकील भी शामिल है, जो लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन होने के साथ-साथ ड्रग्स तस्करी में सक्रिय था। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को धर दबोचा, जिनमें दो युवतियां भी शामिल हैं।थाना कनाडिया पुलिस ने 12 जनवरी 2026 को पहले आरोपी अबान शकील को 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने वैभव उर्फ बाबा शर्मा के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैभव को दो युवतियों – रिशु झा उर्फ नेहा (मुंबई) और अलीशा मसीह उर्फ जैनी (रतलाम) के साथ गिरफ्तार किया। इन तीनों से कुल 10.84 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। कुल जब्त एमडी ड्रग्स की मात्रा 15.95 ग्राम है।गिरोह का तरीका बेहद सोफिस्टिकेटेड था। आरोपी इवेंट्स कंपनी के नाम पर बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे और गोवा सहित अन्य राज्यों के पब, बार व क्लबों में महंगे दामों पर एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस चेकिंग से बचने और रईस युवाओं तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए गिरोह में युवतियों को शामिल किया जाता था।जब्त वाहनों में एक महिंद्रा थार (जिससे अबान शकील तस्करी करता था) और एक फोर्ड इको स्पोर्ट (बिना नंबर प्लेट वाली, जिसमें वैभव और युवतियां सवार थीं) शामिल हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है।इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र को मजबूत कर नशे के सौदागरों पर लगातार प्रहार जारी है। पुलिस रिमांड पर आरोपियों से सोर्स, अन्य क्लब संचालकों और सप्लाई चेन की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।पुलिस ने अपील की है: शहरवासियों से अनुरोध है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए कनाडिया पुलिस प्रतिबद्ध है। “नशे के इस खतरनाक कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी टीम दिन-रात काम कर रही है। ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” – राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, इंदौर View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अयोध्यानगर थाना पुलिस ने रौबदारी-रंगदारी मचाने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा, जेल भेजा इंदौर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जन्मतिथि में हेरफेर का गंभीर आरोप! मार्कशीट और विधानसभा रिकॉर्ड में 22 महीने का अंतर, शिकायत दर्ज