खाद्य विभाग रीवा की निष्क्रियता आयी सामने। त्योंथर । प्रशासनिक निष्क्रियता एवं खरीदी प्रभारी के मनमानी रवैये के चलते परसिया खरीदी केंद्र क्रमांक -1 में 7 जनवरी 2026 को टोकन जारी होने के बाद तौलाई गयी, इसके बाद 08/01/26 को बिना टोकन जारी किए तौलाई की गई लेकिन फीडिंग नही की गई।जब किसानों ने कहा कि फीडिंग क्यो नही हो रही है तो बताया गया कि पोर्टल बन्द हो गया है इसके बाद आज दिनांक तक फीडिंग नही की गई। जिसकी शिकायत किसानों ने जिला कलेक्टर रीवा से भी की गई थी इसके बाद भी फीडिंग नही हो पाई। जिसे लेकर आप नेता व किसान दिनेश सिंह बताया कि इस संबंध में त्योंथर एसडीएम से संपर्क किया गया तो उनका कहना है नॉन अधिकारी व फ़ूड कंट्रोलर से संपर्क करो, जब फ़ूड कंट्रोलर कमलेश टंडेकर को फोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा फोन नही उठाया जाता है न ही कभी मुलाकात होती है। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में 41 किसानों का लगभग 4000 कुंटल धान खरीदी गई है लेकिन शिकायत के बाद भी फीडिंग नही हो रही है।जिससे परेशान होकर दिनांक 13/01/26 से खरीदी केंद्र के गेट के पास क्रमिक अनशन कर रहा हूँ, जब तक किसानों की धान फीडिंग नही होगी तब तक क्रमिक अनशन चलता रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सड़क हादसा: बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई बस में आग इंदौर: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 800 करोड़ की बड़ी सौगात, अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना का किया भूमिपूजन