इंदौर, प्रदीप चौधरी। 14 जनवरी 2026: तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। विधायक गोलू शुक्ला से जुड़ी बताई जा रही बाणेश्वरी ट्रेवल्स की एक बस ने तेज रफ्तार से आते हुए बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसा कुशवाह नगर निवासी युवक का था, जो रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकला था। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। मौके पर पहुंची गुस्साई भीड़ ने बस पर हमला बोल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि बस में आग लगाने से पहले उन्होंने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जबकि क्रेन की मदद से बस को थाने ले जाया गया। तुकोगंज पुलिस ने आगजनी की घटना पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आग लगने की पुष्टि पर सतर्क रुख अपनाया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।बताया जा रहा है कि यह बस विधायक गोलू शुक्ला से संबंधित बाणेश्वरी ट्रेवल्स की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी इसी ट्रेवल्स की बसों से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कुछ मामलों में लोगों की जान भी गई है।पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अजब-गजब कारनामा: मृत नर्सों को कागजों पर जिंदा कर प्रमोशन और ट्रांसफर! 07-08/01/26 को परसिया खरीदी केंद्र में खरीदी गई धान का फीडिंग नही होने से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में बैठे किसान