इंदौर। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर पहुंचकर शहरवासियों को जल संकट से निजात दिलाने वाली बड़ी सौगात दी। उन्होंने 800.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अमृत 2.0 इंदौर जलप्रदाय योजना (पैकेज-1) का भूमिपूजन किया। इस योजना के तहत जलूद और ग्राम भकलाय क्षेत्र में 1650 एमएलडी क्षमता का नवीन इंटेकवेल बनाया जाएगा, साथ ही 400 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाई-कैपेसिटी पंपिंग मेन और इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन भी स्थापित होंगे। इससे इंदौर की जल आपूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आने वाले वर्षों में शहर की बढ़ती जल आवश्यकताओं को मजबूती से पूरा किया जा सकेगा।कार्यक्रम लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इंदौर को मध्य प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि शहर विकास की गति में पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शब्दों में इंदौर हर दौर में प्रथम रहा है।मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर को आगे बढ़ने का संकल्प दिलाते हुए कहा, “आज इंदौर फिर से नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प ले रहा है। हमने कठिनाइयों को महसूस किया, समझा और उनका समाधान किया। हमारा मन बड़ा है, हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।”कांग्रेस पर तीखा हमलासंबोधन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाशते हैं। “कठिनाई के दौर में हमने संवेदना के साथ काम किया, लेकिन यदि लाशों पर राजनीति की जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सकारात्मक विरोध करो, विपक्ष की आवाज विपक्ष की तरह करो।” उन्होंने मालवा-निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा जल लाने के पुराने संघर्षों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक इस क्षेत्र को नर्मदा का पानी नहीं पहुंचने दिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार सरोवर बांध का निर्माण कराया। सीएम ने कहा, “कांग्रेस के इतने पाप हैं कि सिर पर बाल कम पड़ जाएं।”मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चुनौती कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मंच से कांग्रेस और आंदोलनकारियों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, वे पहले बताएं कि अपने राजनीतिक जीवन में क्या-क्या काम किए हैं। अगर नहीं बता सकते, तो मैं बताने को तैयार हूं कि भाजपा ने इंदौर को क्या-क्या दिया है।” विजयवर्गीय ने किसी भी मंच पर उपलब्धियां गिनाने की चुनौती देते हुए कहा कि चुनौतियां आती रहेंगी, लेकिन उनसे जूझने की शक्ति होनी चाहिए।उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए सफाईकर्मियों की बदनामी पर दुख जताया और कहा, “इंदौर के सफाईकर्मी रात दो बजे भी शहर को साफ रखने के लिए निकलते हैं। क्या आपकी बहन-बेटी ऐसा कर सकती है? ऐसे कर्मठ कर्मचारियों पर सवाल उठाना शर्मनाक है। इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए गलत दस्तावेज दिए गए, जैसे आरोप बेहद आपत्तिजनक हैं। ऐसे बयान देने वालों को इंदौर की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।”यह योजना इंदौर के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, खासकर हाल के जल संकट के बाद। मुख्यमंत्री ने विकास की राह पर सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया।(डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश) View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 07-08/01/26 को परसिया खरीदी केंद्र में खरीदी गई धान का फीडिंग नही होने से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में बैठे किसान इंदौर: ग्राम पंचायत बांक के कब्रिस्तान में हुआ कायाकल्प, सरपंच सोहराब पटेल ने की कमेटी की तारीफ