कांग्रेस झंडों और नारों के साथ एकजुट विपक्ष की ताकत गाजी नेता जैसे जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार के साथ हजारों समर्थक सड़कों पर: इंदौर, 11 जनवरी 2026: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल के कारण हुई 21 मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज एक विशाल ‘न्याय यात्रा’ निकाली। यह यात्रा बड़ा गणपति चौराहा से शुरू होकर राजवाड़ा तक पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, सेवादल और आमजन शामिल हुए। View this post on Instagram View this post on Instagram यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।कार्यकर्ताओं ने तीखे नारे लगाए – ‘घंटा-मंत्री मुर्दाबाद’, महापौर और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “भागीरथपुरा में रहने वाले ज्यादातर हिंदू परिवार हैं, लेकिन बीजेपी को उनकी जान की कोई परवाह नहीं।” दिग्विजय सिंह ने घोषणा की कि अब कांग्रेस घर-घर जाकर इस लड़ाई को और तेज करेगी। View this post on Instagram जीतू पटवारी ने संबोधन में कहा, “पिछले 25 सालों में बीजेपी ने इंदौर में विकास के नाम पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन भागीरथपुरा के लोगों को एक गिलास साफ पानी भी नहीं दे पाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव को इंदौर के प्रभारी मंत्री होने के नाते जनता से माफी मांगनी चाहिए।”कांग्रेस ने मांग की है:– शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की।– दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और न्यायिक जांच की।– पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।यह न्याय यात्रा न केवल भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग थी, बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता और विपक्ष की मजबूत आवाज का भी प्रतीक बनी। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और नेताओं का एक साथ आना कांग्रेस परिवार की मजबूती को दर्शाता है। View this post on Instagram जब तक पीड़ितों को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा। इंदौर की सड़कों पर आज न्याय की पुकार गूंजी – और यह पुकार अब घर-घर पहुंचेगी! View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सितलहा सरपंच के द्वारा धार्मिक कार्यों के लिए आवंटित जमीन में अनाधिकृत रूप से निर्माण करवाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगो और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने जवा तहसीलदार और थाना जवा में की शिकायत इंदौर पुलिस की सख्त कार्रवाई: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक आदेश, 2 चाइनीज मांझा कारोबारियों सहित जिलाबदर और थाना हाजिरी पाबंद