सरपंच के मनमानी रवैये से ग्राम पंचायत की जनता है परेशान- बालेन्द्र मिश्रा

जवा ।  जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सितलहा के सरपंच पर मोहित सिंह पर ग्राम पंचायत सितलहा के मुस्लिम समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाया है कि जिस भूमि पर सन 1917 से मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा सामाजिक कार्यक्रम जैसे मोहर्रम, ईद, ताजिया, बकरीद एवं हिंदू धर्म के त्योहारों का नवरात्रि में देवी एवं गणेश जी को स्थापित करने का जगह राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है वहां पर अनाधिकृत रूप से सरपंच के द्वारा अटल पंचायत का निर्माण करने हेतु भूमि पूजन करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि कुछ वर्ष पहले ही बगल में ग्राम पंचायत का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि जो भूमि हमें आवंटित है वहा पर अटल पंचायत भवन बनाने का लेआउट हुआ है और सरपंच के द्वारा तानाशाही के साथ जबरदस्ती सामाजिक कार्यों हेतु आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य कराया  जा रहा है जिसे रोकने के लिए जवा तहसीलदार और जवा थाने में आवेदन दिया गया है। यदि निर्माण कार्य हो जाता है तो यहाँ जो कई वर्षों से सामाजिक कार्य होते थे बन्द हो जायेगे और मोहल्ले, स्कूल जाने में परेशानी होगी।


अगर निर्माण कार्य में रोक नहीं लगाया गया तो हम ग्रामवासी उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी लड़ाई के लिए जिला कलेक्टर तक जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अटल पंचायत भवन के निर्माण कार्य में रोकने के समय कोई भी घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा, क्योंकि जहां पर निर्माण कार्य हो रहा है वह धार्मिक स्थल है और दो धर्म का आस्था का सवाल है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading