इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास पर रालामंडल के समीप शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में प्रेरणा बच्चन के अलावा प्रखर कासलीवाल (जो कार चला रहा था) और मन संधू (या मनसिंधु) शामिल हैं। घायल युवती का नाम अनुष्का बताया जा रहा है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब युवक-युवतियां कथित तौर पर किसी पार्टी से लौट रहे थे। कुछ रिपोर्टों में कार में शराब की बोतलें मिलने और रातभर पार्टी करने की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शव निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया है।तेजाजी नगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः घने कोहरे को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।यह हादसा परिवारों और पूरे शहर के लिए बेहद दुखद है। प्रेरणा बच्चन की शादी कुछ समय बाद प्रस्तावित थी, जिससे परिवार में खुशियां छाई हुई थीं, लेकिन एक पल में सब मातम में बदल गया।परिवारजनों और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। रालामंडल सड़क हादसा अपडेट रालामंडल बाईपास पर हुई भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल की हुई है मौत प्रखर कासलीवाल का कल जन्मदिन थाऔर जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिएघर से निकले थे सभी दोस्त रालामंडल से विजय नगर की तरफजाते वक्त हुआ भीषण सड़क हादसा हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहिततीन लोगों की हुई है मौत एक अन्य युवती अनुष्का गंभीर रूपसे घायल, अस्पताल में इलाज जारी पूर्व गृह मंत्री के बेटी की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे एमवाय हॉस्पिटल पोस्ट मार्टम रूम पूर्व गृह मंत्री के बेटी प्रेरणा का चल रहा है पोस्टमार्टम View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वेनेजुएला : सत्ता में सरकार और दृढ़-प्रतिज्ञ लोग इंदौर: अवैध एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.50 लाख रुपये की जब्ती