इंदौर। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इंदौर पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आए दो आरोपियों को 35.80 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 8 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 5:20 बजे से 9:00 बजे के बीच की गई। सूचना मुंहबोले मुखबिर से प्राप्त हुई थी कि आगरा के दो तस्कर इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक के.पी. वैकटे एकश्वर राव, पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद्र जैन और उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा के मार्गदर्शन में नारकोटिक्स विंग की टीम ने छापेमारी की।गिरफ्तार आरोपी:1. शकीर उर्फ बल्लू पुत्र शकीउल्लाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 01, मकान नंबर 95, सुसनेर जिला आगरा (उत्तर प्रदेश)।2. अल्फेज खां पुत्र समीउल्लाह खां, उम्र 25 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 03, हवेली गली पोस्ट व तहसील सुसनेर, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश)।आरोपियों के कब्जे से कुल 35.80 ग्राम एमडी ड्रग्स के अलावा एक लाल रंग की कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये), एक काले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये) और एक सैमसंग कंपनी का गोल्डन रंग का केस वाला मोबाइल (कीमत 1,000 रुपये) भी बरामद किया गया।इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध क्रमांक 05/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। FIR थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर में 8 जनवरी 2026 को दोपहर 11:54 बजे दर्ज की गई।कार्रवाई में शामिल टीम:– निरीक्षक: हरिश सोलंकी– उप निरीक्षक: आरती कटियार– अन्य सदस्य: प्र.आर. पंकज जायभाये, प्र.आर. ओमप्रकाश राठौर, आर. अमित सोलंकी, आर. भूपन कामले, आर. राजरतन तायड़े, आर. दीपक पाल, आर. सुनील चौहान आदि।पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि नारकोटिक्स विंग इंदौर लगातार तस्करों पर नकेल कस रही है। यह कार्रवाई इंदौर को ड्रग्स मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जांच जारी है और आगे के साजिशकर्ताओं की तलाश की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा सहित तीन की मौत राजीव गांधी: डर से भविष्य नहीं बनता – एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री की तकनीकी क्रांति