“आपकी खुशी किसी की जान की कीमत पर नहीं” – पुलिस की भावुक अपील इंदौर में चाइनीज मांझा अब गंभीर अपराध, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी इंदौर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस की सख्ती और जनजागरूकता अभियान जारी है। शहर में अवैध सिंथेटिक/नायलॉन मांझे की बिक्री-उपयोग पर अंकुश लगाने के साथ ही इसके खतरनाक प्रभावों से लोगों को अवगत कराने के लिए इंदौर पुलिस ने एक अनूठा कदम उठाया है। View this post on Instagram पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत 3 जनवरी 2026 को थाना कनाडिया और थाना छत्रीपुरा की टीमों ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया।इस दौरान पुलिस उपायुक्त जोन-02 और जोन-04 के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, बच्चों और युवाओं को साथ लेकर हाथों में तख्तियां थामकर एक जागरूकता रैली निकाली। रैली में लोगों को चाइनीज मांझे के घातक परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पुलिस ने बताया कि यह प्रतिबंधित मांझा बेहद तेज धार वाला होता है, जो निर्दोष पक्षियों के लिए मौत का कारण बनता है। साथ ही राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों की गर्दन, हाथ या चेहरे पर लगने से गंभीर चोटें, अंग कटना या मौत तक हो सकती है। यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है क्योंकि यह नॉन-बायोडिग्रेडेबल होता है।रैली के दौरान पुलिस ने भावुक अपील की – “आपकी खुशी किसी और के जीवन की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।”पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया कि पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे का ही उपयोग करें। साथ ही, यदि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण या उपयोग होता दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर कॉल करें। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।यह अभियान मकर संक्रांति से पहले शहर में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पिछले वर्षों की तरह किसी अनहोनी को रोका जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझे की बिक्री-उपयोग अब गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान पूरे इंदौर में निरंतर चल रहा है। नागरिकों से अपील है कि सुरक्षित पतंगबाजी को बढ़ावा दें और एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघ का किसी से विरोध नहीं, भोपाल में बोले भागवत भागीरथपुरा जलकांड में 149 मरीज भर्ती, 20 ICU में; त्रासदी के बीच सांसद-मंत्री पुत्र ने 32 बोरिंगों का किया भूमिपूजन