भागीरथपुरा जलकांड के बीच सांसद-मंत्री पुत्र ने 32 बोरिंगों का किया भूमिपूजनइंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा के दूषित पानी से हुए भीषण जलकांड और लोगों की तबाही के बीच आज सांसद शंकर लालवानी ने पूर्व विधायक एवं मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय के साथ मिलकर करीब 32 बोरिंगों के लिए एक साथ भूमिपूजन कर दिया। बता दें, यह वही इलाका है जहां वर्षों से स्थानीय जनता संजय शुक्ला के कार्यकाल से ही सुनती आ रही थी कि यहां गली-गली में इतनी बोरिंगें कराई जाएंगी कि पूरा क्षेत्र ‘पानी-पानी’ हो जाएगा। लेकिन वो वादे हवा-हवाई साबित हुए और जनता अब तक बोरिंगों का इंतजार कर रही थी। अब जलकांड की त्रासदी के बीच हुए इस भूमिपूजन से लोगों में एक बार फिर अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है, हालांकि कई लोग इसे राजनीतिक स्टंट भी बता रहे हैं।भागीरथपुरा जलकांड अपडेट: अब तक 149 मरीज भर्ती, 20 ICU में; 205 डिस्चार्ज भागीरथपुरा में दूषित नर्मदा जल से हुए जलकांड का स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा सर्वे और स्थिति अपडेट: – कुल घरों का सर्वे: 5,079 – कुल लोगों की जांच: 25,395 – हल्के लक्षण वाले मरीजों को मौके पर प्राथमिक उपचार: 65 – पुराने केस का फॉलोअप: 429 – OPD में रेफर मरीज: 15 – कुल भर्ती मरीज (अब तक): 354 – डिस्चार्ज किए गए मरीज: 205 – वर्तमान में भर्ती मरीज: 149 – ICU में भर्ती मरीज: 20 प्रशासन द्वारा टैंकरों से शुद्ध पानी की सप्लाई और मरीजों के इलाज का कार्य जारी है। हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिकाओं के चलते मामले की निगरानी बढ़ गई है, जबकि मौतों की संख्या पर अलग-अलग रिपोर्ट्स के बीच स्थानीय लोग जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ इंदौर पुलिस की जोरदार जागरूकता रैली भागीरथपुरा दूषित जल कांड में कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने जारी किया वीडियो