इंदौर (मध्य प्रदेश): सराफा बाजार में आज हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि पहले लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर संज्ञान लेते हुए तुरत कार्यवाही की गई। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कड़ा संदेश दिया है, इस प्रकार की घटनाओं के लिए किसी प्रकार की माफी नहीं। भरे बाजार में और जनता के बीच विवाद पर होगी तुरंत कार्रवाई. थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद में शामिल दोनों आरोपी अब हिरासत में हैं। उन पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। https://www.instagram.com/reel/DSsEloEkV74/?igsh=MXF3M2c5ajU3YXNiag== सोशल मीडिया का वायरल वीडियो. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें और यदि कोई समस्या हो तो थाने में शिकायत दर्ज कराएं। आगे की जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बजरंग दल ने मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका इंदौर: बिजली बिल वसूली पर पत्रकार ने की बदसलूकी, मीटर रीडर को दी जान से मारने की धमकी; चंदन नगर थाने में FIR दर्ज