राहुल सेन मांडव मो 9669141814धार न्यूज/बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन किया। नगर के मोहन टॉकीज चौराहे पर बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। साथ ही जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विहिप बजरंग दल के धार प्रखंड मंत्री योगेश पाल ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि वहां कानून व्यवस्था और लोकतंत्र कमजोर हो चुका है। कट्टरपंथी मानसिकता हावी है। उन्होंने बांग्लादेश में शरिया कानून आधारितशासन का आरोप लगाते हुए हिंदू युवक दीपू दास की पुलिस हिरासत में कथित हत्या और बाद में शव जलाने की घटना का उल्लेख किया।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धार ने मांग की कि मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा चलाया जाए। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सुनिश्चित व्यवस्था करने के लिए सरकार से अपील की गई। प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष देवेश बिजवा, संयोजक अनुराग भाटी, पुण्यपाल जैन, अरविंद वैष्णव, पीयूष परमार, जगदीश काकरवाल, विशाल नागर, प्रथम चौहान, दक्ष भाटी, सुमित भावेल, यश पिपलोदिया, शिव अजनाहर, मंथन गेहलोद, सुजल राठौड़, दीपक प्रजापत अन्य बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नगर मंत्री योगेश पाल द्वारा दी गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नगर निगम के कार्य जनता को सुविधा नहीं, मौत दे रहे हैं- कांग्रेस इंदौर: सराफा बाजार में विवाद का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी गिरफ्तार