इंदौर,: प्रदीप चौधरी। इंदौर के चंदन नगर इलाके में बिजली विभाग के एक मीटर रीडर के साथ हुई बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया है। बकाया बिल वसूली के लिए गए कर्मचारी को आरोपी ने न केवल अश्लील गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के भाई, जो खुद को पत्रकार बताते हैं, ने सोशल मीडिया पर कर्मचारी की मानहानि की। इस घटना से थाने में जोरदार हंगामा हुआ और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 23 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 2 बजे की है, जब बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी लखन मालवीय (उम्र 34 वर्ष, निवासी प्रजापत नगर) न्यू गांधी पैलेस कॉलोनी पहुंचे। वे सहायक इंजीनियर राजेश गुप्ता के निर्देश पर बकाया बिल की वसूली और रिमाइंडर देने गए थे। सर्विस नंबर 3007029983 के उपभोक्ता सिद्धीक खान के घर पहुंचने पर सिद्धीक ने उन्हें मां-बहन की नंगी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। सिद्धीक ने कहा कि अगर वे उनके अन्य कनेक्शन काटेंगे, तो उनका भाई अनवर खान (जो पत्रकार है) सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम कर देगा। अनवर ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर गलत खबरें चलाकर लखन का नाम खराब किया। View this post on Instagram लखन मालवीय ने अपनी शिकायत में बताया कि इस कनेक्शन के अलावा सिद्धीक के नाम पर 6 अन्य कनेक्शन भी हैं, जिनका बिल बकाया है। उन्होंने कहा, “यह कृत्य न केवल मेरे मान-सम्मान पर आघात है, बल्कि मेरे कर्तव्य पालन में बाधा डालने का गंभीर अपराध भी है।” शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना से वे बेहद परेशान हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।चंदन नगर थाने में 25 दिसंबर को दोपहर 4:45 बजे एफआईआर नंबर 1635 दर्ज की गई। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296(ए) (मानहानि), 351(3) (धमकी) और 356(3) (कर्तव्य में बाधा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी दीपेश गोराना को सौंपी गई है। थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान काफी हंगामा हुआ, क्योंकि आरोपी पक्ष के लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटना पर चिंता जताई है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “ऐसी घटनाएं कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ती हैं। हम पुलिस से सहयोग कर रहे हैं।” वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि बकाया बिल वसूली के दौरान अक्सर ऐसे विवाद होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया का दुरुपयोग चिंताजनक है।पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कर्तव्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार न करे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। मामले की आगे की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: सराफा बाजार में विवाद का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी गिरफ्तार इंदौर पुलिस की नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी