भाजपा सांसद ने चमकाई राजनीति तो चली गई एक जानपीड़ित परिवार और क्षेत्र के लोगों ने कहा सांसद ने रूकवाया था कामछिन्दवाड़ा – नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के कार्य जनता को सुविधाएं नहीं, बल्कि मौत दे रहे हैं। क्योंकि ननि के माध्यम से सांसद अपनी राजनीति चमका रहे हैं….जिसने एक महिला की जान ले ली। प्रत्यक्ष रूप से यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है जिसके लिए फोन कर काम रूकवाने वाला सांसद……….सांसद के कहने पर काम रोकने वाला नगर निगम कमिश्नर………महापौर इसके लिए दोषी है। जिनके विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना चाहिए। उक्त उदगार कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व नरसिंहपुर क्षेत्र के पीड़ित परिवार के साथ आमजन ने व्यक्त किए। आंदोलनरत कांग्रेसजन व आक्रोशित आमजन ने कहा कि नरसिंहपुर रोड स्थित शॉपिंग जोन के ठीक सामने एक नाला का निर्माण होना है। जिसके लिए मुख्य सड़क को बीच से गोदा गया और उसका मलबा सड़क पर ही फेंक दिया। इसके पश्चात से कार्य पूरी तरह बंद है और 6 माह बीत चुके हैं। भाजपा सांसद के कहने पर यह काम रोका गया था। इस अधूरे कार्य की वजह से दिनांक 25 दिसम्बर 2025 दिन गुरुवार को यहां एक अप्रिय सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें गांधी गंज निवासी श्री अतुल माहेश्वरी की धर्मपत्नी श्रीमती शीलू माहेश्वरी की मौत हो गई। पीड़ित माहेश्वरी समाज व क्षेत्रीय लोगों ने सार्वजनिक रूप से कहा कि सांसद अगर यह काम नहीं रूकवाते तो श्रीमती शीलू माहेश्वरी की जान बच जाती। अपनी स्तरहीन राजनीति चमकाने में जुटे सांसद के कहने पर चलने वाली नगर निगम ने मौत का गड्डा गोदकर 6 माह से क्या जान लेवा हादसे के लिए छोड़ा था। कांग्रेस ने व्यक्त किया गहन दुख:-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने माहेश्वरी समाज की महिला के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया। उन्होंने माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही उपस्थित समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण का दिवंगत आत्मा की शांति व श्री चरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेस ने सौंपा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन:-दर्दनाक हादसे से दुखी कांग्रेस ने नरसिंहपुर नाका पहुंचकर आंदोलन व चक्का जाम कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर, एसपी व निगम कमिशनर के नाम सौंपा। .नरसिंहपुर रोड शॉपिंग जोन के सामने नगर निगम ने सड़क को खोद और मलबा वहीं छोड़ दिया। 06 माह से यहां आवागमन प्रभावित हो रहा। आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही। .माहेश्वरी परिवार की एक महिला की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। इसके पूर्व भी यह कार्य पूरा कराने हेतु ननि से कहा गया था, किन्तु उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसीलिये हादसे के जिए पूर्ण जिम्मेदार नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा है। .दुर्घटनाग्रस्त स्थल चौराहा, शॉपिंग जोन व पेट्रोल पम्प भी है। यातायात के बढ़ते दबाव को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल ट्रेफिक पाइंट लगाया जाए। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अधूरा नाला निर्माण तत्काल पूरा किया जाए। आस-पास रखे बड़े पत्थरों को तत्काल हटाया जाए। .न्यू पंजाब लॉन के सामने रोड डिवाइडर छोटा होने से भी वाहन चालकों दिखाई नहीं देता। यहां नाला भी जिसके एक ओर मवेशी बंधे हुए रहते हैं तो दूसरी ओर पटरी पर मलबा पड़ा है। इन सभी को तत्काल हटाया जाए। .चौराहे को विकसित किया जाए ताकि रात्रि के सामने आवागमन सुगम हो साथ ही यहां उजाले के लिए हाई मास्ट प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाए। आयोजित आंदोलन व प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने भाजपा सांसद सहित निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजीव तिवारी, अजय मैद, धर्मेन्द्र सोनू मागो, हंसा दाढ़े,किरण चौधरी, पप्पू यादव, बृजेश टिंकू राय, तरूण कराड़े, शैलू सेंगर, सचिन वानखेड़े, गुंजन शुक्ला, राहुल मालवीय, जाकिर परवेज, दीपा यादव, एकलव्य यहाके, मुकेश उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, राहुल दुबे, राजेन्द्र नाथ, राजेश चौधरी, शैलेष ठाकुर, राजेश सोनी, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, दीपक वाजपाई, राकेश मरकाम, फिरोज खान, नारू सोनी, गुफरान अली, जीत पवार, समन द्विवेदी, जगदम्बा वर्मा, अशोक राठी व पप्पू पाल, राजेन्द्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य के विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम समापन बजरंग दल ने मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका