इंदौर, 23 दिसंबर 2025: इंदौर पुलिस द्वारा बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत आज 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें रेडिसन चौराहे पर चेकिंग के दौरान बस से 90 पेटी अवैध शराब जब्त करने वाले 5 पुलिसकर्मी विशेष रूप से शामिल हैं। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करना और आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। आज पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित समारोह में श्री संतोष कुमार सिंह ने 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर उनकी सराहना की तथा आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है: सउनि. लालसिंह जामोद (थाना गांधीनगर) – ऑपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान अपहरणकर्ता को पकड़ने में सराहनीय कार्य के लिए। कावा.प्रआर 2726 बलराम, आर 3475 देवेंद्र अम्ब (थाना राऊ), कावा. प्रआर 315 अजय सिंह चौहान (कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर) – थाना राऊ में पंजीबद्ध हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों की तलाश कर उज्जैन से 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए। उनि अजय सिंह कुशवाह, आर 3642 कपिल सोनानिया, आर 282 राधेश्याम, आर 1794 कमल शाक्यवार, आर 3784 शशांक चौधरी (थाना विजय नगर) – रेडिसन चौराहे पर चेकिंग के दौरान बस से 90 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सराहनीय भूमिका के लिए। कार्य.प्रआर. 2231 अशोक धाकड, आर 212 गौरव शर्मा (थाना पलासिया) – नकबजनी के अपराध में आरोपियों की तलाश कर भोपाल से 2 आरोपियों को मशरूका सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए। उनि सौरभ कुशवाह, आर 3690 अनिल मकवाना (थाना चंदन नगर) – ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 17 अपहृताओं को सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए। प्रआर 652 ओम प्रकाश नागर (थाना यातायात) – सुभाष चौक पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए। म.आर 4787 कामना सांवले (थाना यातायात) – हाईकोर्ट चौराहा पर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन और कर्तव्य निर्वहन के लिए। समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन-04/ट्रैफिक) श्री आनंद कलादगी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे साप्ताहिक कार्यक्रम पुलिसकर्मियों में उत्साह बढ़ाते हैं और अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा जनसुरक्षा में और अधिक प्रभावी कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे इसी तरह जन-कल्याण के लिए समर्पित रहें। यह पहल इंदौर पुलिस को और अधिक जिम्मेदार एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान में नागरिकों का जबरदस्त योगदान, 2304 से अधिक जुड़े; कमिश्नर ने 4 उत्कृष्ट प्रहरियों को किया सम्मानित इंदौर के प्रमुख अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बिना वर्दी के गार्ड्स से बढ़ रही तनाव की घटनाएं