इंदौर, 23 दिसंबर 2025: शहर में सुगम, सुरक्षित और सुखद यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा शुरू किया गया “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस अभियान से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में चल रहे इस सराहनीय अभियान के तहत अब तक 2304 से अधिक जागरूक नागरिक ट्रैफिक प्रहरी के रूप में जुड़ चुके हैं। ये स्वयंसेवक अपनी सुविधानुसार समय और स्थान चुनकर चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग कर रहे हैं। आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले चार उत्कृष्ट ट्रैफिक प्रहरियों को सम्मानित किया। इनमें शामिल हैं: सुरेंद्र सिंह ईशर (यशवंत रोड चौराहा) नाना पँवार जी (लैंटर्न चौराहा) भगवान दास दामोदरे जी (नवलखा चौराहा) कुसुम नवाल जी (गीताभवन चौराहा) इन्हें शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान से नवीन रूप से जुड़ने वाले नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप, जैकेट, सिटी, लाइट बैटन, बैज और अन्य गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री आनंद कलादगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जागरूक ट्रैफिक प्रहरीगण उपस्थित रहे। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा, “इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन और नियमों के पालन की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागी बनाना है। जब जनता और पुलिस मिलकर काम करेंगे, तो शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारू व सुरक्षित हो सकेगी।” उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस मुहिम से जुड़ें और शहर को बेहतर बनाने में योगदान दें। अभियान से जुड़ने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भरें, अपनी सुविधानुसार समय एवं स्थान चुनकर ट्रैफिक प्रहरी बनकर सेवा दें। “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान के माध्यम से नागरिक यातायात पुलिस की सहायता कर सकते हैं तथा नियमों के पालन हेतु जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यह पहल शहर को और अधिक व्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुकान से अज्ञात चोर ने जेब से पार की 20000 रुपये, सीसीटीवी में कैद हुए चोर इंदौर: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सम्मान, बस से 90 पेटी अवैध शराब जब्त करने वाले 5 पुलिसकर्मियों सहित 15 को कमिश्नर ने किया पुरस्कृत