इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के प्रमुख अस्पतालों जैसे एमवाई अस्पताल, महाराजा यशवंत राव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और आई ऑफ एक्सीलेंस में सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इन अस्पतालों को अभी तक किसी ब्लैकलिस्टेड कंपनी को हैंडओवर नहीं किया गया है और न ही कोई नया आदेश जारी किया गया है, जिससे कर्मचारी सुचारू रूप से काम कर सकें। हालांकि, गार्ड और हाउसकीपिंग स्टाफ बिना वर्दी के काम कर रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी किस पर होगी, यह स्पष्ट नहीं है। View this post on Instagram अस्पतालों में रोजाना हंगामे की घटनाएं बढ़ रही हैं। मरीजों के परिजन और गार्ड्स के बीच झगड़े आम हो गए हैं, जो कई बार मारपीट तक पहुंच जाते हैं। सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी? यदि कल कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो क्या प्रशासन या शासन इसके लिए जवाबदेह होगा?दरअसल, अभी तक किसी को भी ड्रेस कोड या पहचान पत्र जारी नहीं किया गया है। कोई कंपनी अधिकृत नहीं की गई है और न ही किसी के पास आधिकारिक पत्र है। इस वजह से बिना वर्दी के गार्ड परिजनों पर रौब झाड़ते हैं। यदि कल कोई मारपीट की नौबत आती है, तो जिम्मेदार कौन होगा?इसी बीच, एक वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि गार्ड्स पुलिस जवानों से मिले हुए लगते हैं। पुलिस जवान मरीज से मिलने आए परिजनों को पास न होने पर धारा 420 (धोखाधड़ी) का केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि उन्हें दोनों पक्षों को समझाना चाहिए। परिजनों के साथ दुर्व्यवहार क्यों? यदि बिना वर्दी के गार्ड और परिजन के बीच विवाद होता है, तो परिजन अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास क्यों जाएंगे, जब पुलिस खुद गार्ड्स की भाषा में बात कर रही हो?ऐसे में सुझाव दिया जा रहा है कि अस्पतालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी टेंडर के माध्यम से पुलिस जवानों को सौंपी जानी चाहिए। यदि उन्हें इसी तरह की भाषा में बात करनी है, तो बेहतर यही होगा।अब देखना यह है कि अधिकारी इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। शहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा, ताकि अस्पताल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बने रहें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सम्मान, बस से 90 पेटी अवैध शराब जब्त करने वाले 5 पुलिसकर्मियों सहित 15 को कमिश्नर ने किया पुरस्कृत प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष राहुल बैरागी व सचिव कृष्णा मारु बने।