बड़नगर, 24 दिसंबर 2025 बड़नगर पुलिस ने शहर काजी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और उनके भाई से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने 23 दिसंबर 2025 को आरोपी सलमान (पिता शकूर खां, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसाई चौक, बड़नगर) को गिरफ्तार किया।घटना का विवरणफरियादी शहजाद खां (उम्र 35 वर्ष, निवासी काजीपुरा, बड़नगर) ने 12 दिसंबर 2025 को मौखिक शिकायत दी कि 10 दिसंबर को आरोपी सलमान उनके घर आया और प्लॉट पर कब्जे के बहाने 5 लाख रुपये मांगे। न देने पर जान से मारने, मां-बहन की गालियां देने और धमकाने की बात कही। आरोपी ने फेसबुक पर भी शहर काजी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी।इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 763/2025 धारा 119(1), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया।आपराधिक इतिहासआरोपी सलमान आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसका पुराना केस भी दर्ज है: – 29.04.2014 – धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि (अपराध क्रमांक 181/2014)पुलिस टीम में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, हेमंत कटारे, राहुल सिंह राठौर, नितेश रायकवार, महेंद्र मौर्य, नारायण सरा और स्वरूप हिरवे की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त नियम, अब बिना थाना आबंटित नंबर के नहीं चल सकेंगे वाहन बांग्लादेश ने इंडियन वीजा सर्विस की स्थगित, भारत की कार्रवाई के जवाब में एक्शन