बड़नगर, 23 दिसंबर 2025 बड़नगर पुलिस ने कस्बे में चलने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए अनिवार्य नंबर आबंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब बिना थाने से जारी किए गए विशेष आबंटित नंबर के ऑटो और ई-रिक्शा बड़नगर में संचालित नहीं हो पाएंगे।पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले भर में बिना लाइसेंस और पूर्ण दस्तावेजों वाले ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार ने सोमवार 22 दिसंबर 2025 को कस्बे में संचालित सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया।दस्तावेज पूर्ण होने पर तुरंत नंबर जारी निरीक्षण के दौरान जिन ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के सभी दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उन्हें क्रमवार थाने से विशेष नंबर आबंटित किए गए। इन नंबरों को वाहन पर चस्पा करना अनिवार्य होगा।जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं मिले, ऐसे चालकों को तीन दिवस के अंदर सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे करने और थाने से नंबर प्राप्त करने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना आबंटित नंबर वाले किसी भी ऑटो या ई-रिक्शा को बड़नगर कस्बे में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस का यह कदम स्थानीय परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज पूर्ण कर थाने से संपर्क करें, अन्यथा उनके वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नक्सल प्रभावित युवाओं के लिए उकवा में वृहद रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न बड़नगर में शहर काजी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट और रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार