नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव के चलते बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीयों के लिए वीजा सर्विस सस्पेंड कर दी है. इससे पहले रविवार को भारत ने बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर (IVAC) में वीजा सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रोक दी थीं. भारत ने खुलना, राजशाही और चट्टोग्राम में भी वीजा सर्विस सस्पेंड की थी. चटगांव में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था और प्रदर्शनकारियों पर वीजा कार्यालय पर पथराव करने का आरोप लगा था. बांग्लादेश के फैसले को भारत के वीजा सर्विस बंद करने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि बांग्लादेश जाने वाले भारतीयों की संख्या ना के बराबर रहती है. पत्रकार और कुछ व्यापारी ही आते जाते रहते हैं. भारत ने बांग्लादेश के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़के प्रदर्शनों को देखते हुए वीजा सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया था. हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं, इस दौरान भारत विरोधी नारे भी लगे. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में शहर काजी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट और रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार नगर प्रशासनिक मंत्री विजयवर्गीय की छवि खराब करने में लगी है…..