इंदौर। आमिर खान। दिनांक 20 दिसंबर 2025 क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सरफराज उर्फ बांदा मंसूरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धार जिले का निवासी है और उस पर वहां भी अपराध दर्ज है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है। घटना स्थल चेतन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एमआर-4 रोड बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इसी प्रकरण में पूर्व में 26 जुलाई 2025 को दो आरोपियों जोशीन खान और रेहान खान को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से करीब 2 किलो 475 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। अग्रिम जांच के दौरान फरार आरोपी सरफराज उर्फ बांदा मंसूरी के बारे में पता चला। क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर सूचना और साइबर तकनीक की मदद से उसे चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर इंदौर शहर में नशे के तस्करों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सतत और कठोर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से नशे की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। “आपकी सुरक्षा — हमारा संकल्प” View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 20 रोल जब्त आराध्य इलेवन पौनार फाइनल में प्रवेश फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा