इंदौर। दिनांक 20 दिसंबर 2025 परदेशीपुरा थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे के अवैध परिवहन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 20 रोल जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6000 रुपये है। पुलिस के अनुसार, मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पैसेंजर ऑटो रिक्शा (क्रमांक MP 09 RA 6888) की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी शैलेश पिता भेरुलाल रुणिजा (उम्र 47 वर्ष), निवासी नंदिया नगर, छोटी खजरानी, इंदौर के कब्जे से 20 रील चाइनीज मांझा बरामद हुआ। आरोपी ने कबूल किया कि वह यह मांझा बेचने के इरादे से ले जा रहा था। चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक होता है, जो आम नागरिकों, वाहन चालकों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इससे गले या शरीर पर गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। शासन के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 625/2025 धारा 223(ख), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, उप पुलिस आयुक्त जोन-3 कुमार प्रतिक, अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त जोन-2 अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। टीम में उपनिरीक्षक दीपक जामोद, सहायक उपनिरीक्षक शोभाराम जाटव तथा प्रधान आरक्षक दिनेश यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझे का उपयोग या बिक्री न करें, क्योंकि यह मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बांग्लादेश: 9वीं मंजिल पर फंसे थे 30 पत्रकार, ग्राउंड फ्लोर पर दंगाइयों ने लगा दी आग, मौत के साये में ऐसे गुजरे 3 घंटे इंदौर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजे की तस्करी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार