अमरवाड़ा विधायक कप फाइनल में युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रहेंगे मौजूद बल्लेबाजी और गेंदबाजी की दम पर पौनार ने फाइनल में किया प्रवेश अमरवाड़ा। विधायक कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की दम पर पौनार ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में लकी इलेवन अमरवाड़ा के तत्वाधान में विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबला गाडरवारा और पौनार के मध्य खेला गया। जहां जबरदस्त गेंदबाजी और बल्लेबाजी की दम पर पौनार ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी दीपक नेमा उत्तम सिंह ठाकुर नितिन तिवारी नपा उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर विनोद चौरसिया मुकेश सूर्यवंशी नीलेश साहू सुरेश साहू अर्पित लाला मौजूद रहे। वहीं प्रतियोगिता प्रभारी आरिफ शाह ने बताया कि शनिवार को दूसरी फाइनलिस्ट टीम अरहान क्लब अमरवाड़ा और एडवोकेट इलेवन अमरवाड़ा में से एक के जीत के बाद होगी वैसे फाइनल में आराध्य इलेवन ने प्रवेश कर लिया हे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ सांसद विवेक बंटी साहू जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित भाजपा के बड़े नेताओं के बीच फाइनल मैच का समापन किया जाएगा । इसके बाद शनिवार को ही फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ग्रैंड फिनाले के इस भव्य मौके पर लकी इलेवन क्लब ने खेल प्रेमी दर्शकों नगर वासियों और क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजे की तस्करी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ईडी की बड़ी कार्रवाई: 1xBet ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई सेलेब्रिटीज की संपत्ति कुर्क