दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…. राहुल सेन मांडवमो 9669141814 मांडू न्यूज/ मांडू के होटल पर खाना खाने आए दो व्यक्तियों ने अकेली महिला का फायदा उठाकर चाकू की नोक पर दुष्टकर्म कर वहां से भाग गए। जब महिला के भाई को दुष्टकर्म की जानकारी लगी तो मांडू थाने पर पहुंच कर प्रकरण दर्ज कराया। मांडू पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया । जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना क्षेत्र के आरोपी सुरेश व नंदकिशोर 14 दिसंबर को मांडू की होटल पर खाना खाने आए थे होटल बंद होने के बाद भी खाना बनाने का कहा गया, पूर्व में आरोपी होटल पर आ चुके इसके चलते खाना बनाने की हां कर दी गई। इस दौरान महिला का भाई किसी काम से बाहर चला गया था। महिला अकेली होटल पर खाना बना रही थी इस दौरान सुरेश की नियत बिगड़ गई और उसने महिला को चाकू मारने की बात बोलकर उसका मुंह बंद कर दिया इसके बाद उसके साथ दुष्टकर्म किया गया। इस दौरान उसका साथी नंदकिशोर दरवाजे पर खड़ा रहा और बोला कि यदि कोई आता है तो मैं तुम्हें बता दूंगा जाने से पहले महिला के हाथ पैर बांध दिए गए थे। दुष्टकर्म करने के बाद दोनों आरोपियों ने महिला के हाथ पैर व मुंह साड़ी से बांध दिया था इसके बाद वहां से रवाना हो गए। इस बीच भाई ने बहन को फोन लगाया लेकिन बहन ने फोन नहीं उठाया इस पर भाई ने अन्य व्यक्ति को फोन लगाकर कहा आप जाकर देखो। जब अन्य व्यक्ति होटल पहुंचा और काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी तो वह अंदर पहुंचा जहां उस महिला के साथ दुष्टकर्म हुआ था। 15 दिसंबर को मांडू थाने पर प्रकरण दर्ज कराया वही मांडू थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत ने अपनी टीम के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जहां से उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हजारों संतों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा वंदे मातरम : भाजपा/आरएसएस की षड्यंत्रकारी चाल