पांच दिवसीय श्री राम कथा मानस सम्मेलन का शुभारंभदेदला (मांडव) (रिपोर्ट : राहुल सेन, मांडव | मोबाइल : 9669141814). कष्टभंजन सरकार देदला धाम पर परम पूज्य साकेत वासी श्री श्री 1008 रामनारायण दास जी महाराज की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री राम कथा मानस सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। देदला धाम से शुरू हुई इस शोभा यात्रा में हजारों संतों ने भाग लिया और पूरे देदला नगर का भ्रमण किया।यात्रा में डीजे और बैंड बाजों की धुनों पर नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देदला नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। यात्रा मार्ग में जगह-जगह संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ। चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज का भी नगर में भव्य स्वागत किया गया।सम्मेलन के पहले दिन व्यासपीठ से पंडित राघव किंकर जी महाराज (मानस आलोक, कामनाथ चित्रकूट) ने भगवान राम के जन्म समय का वर्णन किया। पंडित रितेश जी महाराज (मानस जिज्ञासु, काशी बनारस, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि राम जन्म के समय देवताओं ने पृथ्वी पर आकर स्वागत किया। राष्ट्रीय धर्म प्रचारक मानस कोकिला राधिका चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश संत रूप में प्रभु राम के दर्शन के लिए पहुंचे थे।महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिए। कथा सुनकर भक्त झूमते रहे और पूरे पांडाल में भक्ति का रस बहरा रहा।यह पांच दिवसीय मानस सम्मेलन भक्ति और आध्यात्मिकता का केंद्र बना हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 बल्क लीटर मदिरा सहित बाइक जब्त मांडू में होटल पर खाना खाने आए, दो लोगों ने चाकू की नोक पर महिला से किया दुष्टकर्म.