वृंदावन/नई दिल्ली, प्रदीप चौधरी।।
भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। मंगलवार को दोनों ने वराह घाट स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कपल काफी भावुक नजर आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा ने महाराज जी से कहा, “हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं।”

यह इस साल विराट-अनुष्का की वृंदावन की तीसरी यात्रा है। इससे पहले जनवरी में वे बच्चों वामिका और अकाय के साथ आए थे, जबकि मई में भी महाराज जी से मिलने पहुंचे थे। हाल ही में यूके से भारत लौटने के बाद दोनों सीधे वृंदावन पहुंचे। सादे कपड़ों में नजर आए कपल ने साष्टांग प्रणाम किया और महाराज जी की प्रवचन ध्यान से सुना।

मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को जीवन, कर्म और भक्ति पर महत्वपूर्ण उपदेश दिए। महाराज जी ने कहा, “अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नाम जप कीजिए।” उन्होंने आगे कहा कि सांसारिक सुख क्षणिक हैं, असली सुख तो परमात्मा के दर्शन में है। अनुष्का की बात पर मुस्कुराते हुए महाराज जी ने जवाब दिया, “हम सब श्री जी के हैं, उनकी छत्रछाया में हैं और उनके बच्चे हैं।”

वीडियो में अनुष्का की आंखें नम नजर आईं, जबकि विराट हर बात पर सहमति जताते हुए सिर हिलाते दिखे। भजन मार्ग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस कपल की आध्यात्मिक यात्रा की सराहना कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब देश में लियोनेल मेसी के दौरे को लेकर हलचल है, लेकिन स्टार कपल ने ग्लैमर की दुनिया से दूर आध्यात्मिक शांति को चुना। यह उनकी गहरी भक्ति और आस्था का प्रमाण है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading