भोपाल, 17 दिसंबर 2025। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश भर में लगभग 780 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां जिला कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा प्रस्तावित नामों पर आधारित हैं, जिन्हें प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी प्रदान की। इस फैसले से पार्टी के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि यह नियुक्तियां राहुल गांधी के निर्देशानुसार जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देकर की गई हैं। उन्होंने कहा, “हमारा फोकस 2028 विधानसभा चुनाव पर है। ब्लॉक स्तर पर मजबूत संगठन से हम भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे। इन नियुक्तियों से युवा, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है।” गौरतलब है कि अगस्त में कांग्रेस ने 71 जिला (शहर एवं ग्रामीण) अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, जिसके बाद जिला अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्ष चुनने के लिए पूर्ण अधिकार दिए गए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में कुल ब्लॉकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ये नियुक्तियां की गई हैं, जो पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और आगामी लोकसभा उपचुनावों एवं स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को फायदा होगा। कुछ जिलों में हालांकि नियुक्तियों को लेकर असंतोष की खबरें भी आई हैं, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए सभी को एकजुट होकर काम करने की अपील की है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनों को तेज करने की तैयारी कर रही है। पार्टी अब बूथ कमेटियों के गठन पर फोकस करेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘हम आपके हैं महाराज जी…’, प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर भावुक हुए विराट-अनुष्का वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तिवारी सम्मानित