इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने संजय सेतु के पास पार्किंग क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके कब्जे से 36.39 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जप्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। संजय सेतु पार्किंग के पास एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवीलाल मीणा, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 36.39 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक दोपहिया वाहन होंडा स्प्लेंडर भी बरामद हुआ। कुल जप्त माल की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी देवीलाल ने कबूल किया कि वह अधिक मुनाफे की लालच में सस्ते दाम पर मादक पदार्थ खरीदता था और इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दाम पर बेचता था। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसकी पढ़ाई केवल आठवीं कक्षा तक हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 214/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रायसेन में बुंदेला राजघराने के घर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का जखीरा जब्त डभौरा पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ के साथ एक महिला सहित दो आरोपियो को किया गिरफ्तार