डभौरा । रीवा जिले में आई जी रीवा के लाख कोशिश के बाद भी नशे का कारोबार बंद होने का नाम नही ले रहा है और नशा कारोबारी बेधड़क नशे की बिक्री कर रहे है। इसी कड़ी में जिले के डभौरा थाना अंतर्गत डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह कुंभरे के मार्गदर्शन में डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना पुलिस स्टॉप के मदद से मुखबिर की सूचना पर डभौरा कालोनी के पास पैदल जा रही एक महिला एवं एक पुरुष को झोले के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके झोले को चेक किया गया तो अवैध रूप से परिवहन करते हुए 50 किलो जिलेटिन और 400 नग डिटोनर विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। जिन पर डभौरा थाने में अपराध क्रमांक-159/25 धारा 3,5 अधिनियम 1908 अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। बताया जाता है कि उक्त आरोपी मानिकपुर उत्तरप्रदेश से ट्रेन से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर डभौरा पहुचे थे जो ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा कठघरे के घेरे में है इतना विस्फोटक पदार्थ पूरे ट्रेन को उड़ा सकता था । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद माझी पिता रामहित माझी उम्र 32 निवासी कोनिया कला थाना सोहागी और श्रीमती पूजा मांझी पति रजनीश मांझी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम छतैनी थाना जवा के रूप में हुई है। जो दोनो आपस में रिश्तेदार हैं। वही उक्त कार्यवाही में डभौरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मन, प्रधान आरक्षक तुलसीदास साकेत, आरक्षक कृष्णेन्द्र सिंह, आरक्षक ईश्वर सिंह, आरक्षक चित्रांश त्रिपाठी, महिला आरक्षक रक्षा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया, 36.39 ग्राम मादक पदार्थ जप्त नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, दिवंगत पिता की तस्वीर को किया प्रणाम
You must be logged in to post a comment.