रायसेन, प्रदीप चौधरी । रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के चांदोड़ा गांव में बुंदेला राजघराने से जुड़े एक घर में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सैकड़ों पेटियों में भरी अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। सूचना के आधार पर रायसेन, विदिशा और भोपाल जिलों की आबकारी टीमों ने मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया। रायसेन पुलिस ने भी छापे में सहयोग प्रदान किया। घर के अंदर अवैध रूप से शराब की पैकिंग का काम चल रहा था, जहां ‘सोम कंपनी’ के नाम से नकली लेबल लगाकर शराब की बोतलों और पेटियों को पैक किया जा रहा था। टीम ने मौके से सैकड़ों पेटियां अवैध शराब जब्त कीं। प्रारंभिक जांच में शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आबकारी अधिकारियों के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी और आसपास के इलाकों में नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी। मामले की गहन जांच जारी है और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। आबकारी विभाग ने लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मूर्खता के मंत्र से धूर्तता की साधना क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया, 36.39 ग्राम मादक पदार्थ जप्त