भोपाल, 10 दिसंबर 2025मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज एक साथ चार अलग-अलग प्रेस नोट जारी कर प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों में बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले तथा सह-प्रभारी महामंत्रियों की सहमति से ये नियुक्तियां की गई हैं। प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं: झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष : मकसूद खान (बालाघाट), सिरनाम सिंह चौहान (ग्वालियर), डीपी मालेराव (भोपाल), दिलीप सिंह चौहान (उज्जैन), नारायण मोल्हिया (नरसिंहपुर) सहित 6 उपाध्यक्ष महामंत्री : प्रह्लाद पटेल (जबलपुर), विनोद वंशकार और दुर्गी वरकड़े (बालाघाट), गोपालदास गुप्ता (नरसिंहपुर) आदि 11 महामंत्री सचिव : यागेश डामर (रतलाम) सहित कई नाम सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष : देवकरण इंदौरिया उपाध्यक्ष : महेश गोहूर (इंदौर), दीपक खरे (बालाघाट), आशा खरे (जबलपुर), सोनू सोडिया (सागर) आदि महामंत्री : मोहनीश कोटे (शिवपुरी), के.के. चौहान (ग्वालियर), प्रभात चावला (रीवा) आदि अन्य पिछड़ा वर्ग विभागप्रदेश सचिव पद पर फारुख खान (हरदा), बस्त सिंह गहलोत (मंदसौर), इकराम कुरैशी (बालाघाट), बल्लू शिकारी (भोपाल), शंकर वसुनिया (रतलाम) आदि की नियुक्ति। अनुसूचित जाति विभागकई जिलों में सचिवों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के साथ ही पार्टी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से शीघ्र प्रांतीय बैठक बुलाकर कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। View this post on Instagram कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी सभी वर्गों और क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी और सफाई कर्मियों जैसे उपेक्षित वर्गों को जोड़ने की कोशिश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया, “पार्टी संगठन को पूरी तरह से सक्रिय कर रही है। आने वाले दिनों में और भी प्रकोष्ठों में नियुक्तियां होंगी।” इन नियुक्तियों पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने इसे “प्रदेश सचिव बनने पर हार्दिक बधाई” की पुरानी परंपरा पर चुटकी लेते हुए कमेंट भी किए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नीमच के युवा नेता कमल छपरीबंद बने मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश पुलिस की चार जवानों की दर्दनाक मौत से सबक