नीमच, 10 दिसंबर। मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी गठित करते हुए नीमच जिले के युवा कांग्रेस नेता कमल छपरीबंद को प्रदेश सफाई कामगार प्रकोष्ठ का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी, प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, संगठन प्रभारी संजय कामले तथा सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह चौहान की मौजूदगी में की गई। लंबे समय से पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करने वाले छोटे कार्यकर्ता कमल छपरीबंद की इस नियुक्ति से नीमच जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस में नई ऊर्जा और उम्मीद जगाता है। कांग्रेसजनों ने कमल छपरीबंद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिनांक 14 दिसंबर रविवार को श्री राम समरसता यात्रा राजकीय पूर्ण देव वैभव के साथ रथ वाहन द्वारा भव्य शोभा यात्रा मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां: 100 से अधिक पदाधिकारियों की सूची जारी