भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश में राज्यपाल के आधिकारिक निवास और कार्यालय का नाम अब बदल गया है। शनिवार सुबह भोपाल स्थित राजभवन के मुख्य द्वार पर लगी नेम-प्लेट को बदलकर नया साइनबोर्ड लगाया गया, जिसमें अब ‘राज भवन’ की जगह ‘लोक भवन’ लिखा है।राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में आदेश जारी किए थे। आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश राज्यपाल भवन का आधिकारिक नाम अब “लोक भवन, मध्यप्रदेश” होगा। शनिवार को सुबह औपचारिक रूप से पुरानी पट्टीका हटाई गई और नई पट्टीका लगाई गई।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नाम परिवर्तन का उद्देश्य राज्यपाल संस्था को जनता के और करीब लाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना बताया जा रहा है। अब राजभवन के सभी आधिकारिक पत्र, विजिटिंग कार्ड, वेबसाइट और दस्तावेजों में भी ‘लोक भवन’ ही लिखा जाएगा।हालांकि विपक्षी दलों ने इसे महज नाम बदलने की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “जनता के असली मुद्दे छोड़कर सिर्फ़ नेम-प्लेट बदलने से कुछ नहीं होगा। पहले जनता की समस्याओं का समाधान करें, फिर नाम बदलें।”फिलहाल भोपाल का ऐतिहासिक राजभवन अब आधिकारिक रूप से ‘लोक भवन’ कहलाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: साइबर ठगों से 14.33 करोड़ रुपये दिलाए वापस शराब ठेकेदार की कार से कुचले गए दिनेश मकवाना की मां का दर्द छलका