इंदौर। प्रदीप चौधरी। साइबर ठगों के खिलाफ इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस साल जोरदार वार किया है। जनवरी से नवंबर 2025 तक शहर के साइबर फ्रॉड पीड़ितों को कुल 14 करोड़ 33 लाख 57 हजार 247 रुपये वापस दिलाए गए हैं। यह इंदौर क्राइम ब्रांच की अब तक की सबसे बड़ी सालाना रिकवरी में से एक है। एडिशनल डीसीपी (क्राइम एवं मुख्यालय) राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस साल करीब 4,500 से ज्यादा साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिलीं। इनमें से कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों के खातों में फंसी राशि वापस कराई गई। सबसे ज्यादा रिकवरी जून महीने में हुई।क्राइम ब्रांच की प्रमुख कार्रवाइयाँ:– हजारों संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया गया – 250 से ज्यादा हैक हुए सोशल मीडिया अकाउंट रिस्टोर किए – ठगों द्वारा बनाए गए 300 से अधिक फर्जी फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कराए एडिशनल डीसीपी ने कहा, “समय पर शिकायत मिलने से 80-90 प्रतिशत मामलों में राशि वापस हो जाती है। देरी होने से पैसा विदेशी खातों में चला जाता है और रिकवरी मुश्किल हो जाती है।”क्राइम ब्रांच की अपील: किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत तीन काम करें – 1. नजदीकी थाने में शिकायत करें 2. क्राइम ब्रांच से संपर्क करें 3. http://www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें पुलिस का कहना है कि जागरूकता और त्वरित शिकायत ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा इलाज है। इंदौर क्राइम ब्रांच की यह कामयाबी शहरवासियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में इंस्टाग्राम से ऑर्डर, खरगोन से डिलीवरी; तीन युवक चार पिस्तौलों सहित धराए मध्यप्रदेश राजभवन अब हुआ ‘लोक भवन’