“मुझे पैसे नहीं, न्याय चाहिए… वो खुद सफाई देने आती थीं” इंदौर। प्रदीप चौधरी। कनाडिया रोड हादसे में शराब ठेके की लग्जरी कार से कुचले गए दिनेश मकवाना की मां संतोष बेन मकवाना ने पहली बार खुलकर अपना दर्द बयां किया है। संतोष बेन ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ठेकेदार दंपती खुद उनसे कई बार मिले और बार-बार यही कहते रहे कि “हम बच्चों का पूरा खयाल रखेंगे, आप चिंता न करें।” संतोष बेन ने बताया, “जिस दिन मुझे अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दिन वो महिला (आरोपी ठेकेदार की पत्नी) देवास से आ रही थी। उसने फोन करके कहा कि कनाडिया ब्रिज पर मिलना है। वहाँ वो अपने पति के साथ आई और खुद ही बोलने लगीं – ‘मैं बच्चों का कर दूंगी, ये कर दूंगी, वो कर दूंगी।’ हमने तो कुछ कहा तक नहीं था। हम चुप थे।” मां का सवाल है – “अगर वो गलत नहीं हैं, तो बार-बार सफाई क्यों दे रही थीं?” संतोष बेन ने आगे बताया, “एक बार कनाडिया मर्दन गार्डन के पास भी दोनों पति-पत्नी मुझसे मिलने आए थे। वहाँ भी यही बातें दोहराईं। बोले कि ‘हम आपसे मिलना चाहते हैं।’ हमने कभी उनसे मिलने को नहीं कहा, न कोई आरोप लगाया। वो खुद आते थे और खुद ही ये सब बोलते थे।” आंसुओं से भरी आवाज में संतोष बेन ने कहा, “मेरा बेटा चला गया… अब मैं पैसों का क्या करूंगी? मुझे न्याय चाहिए। बस इतना ही चाहिए।” गौरतलब है कि पिछले महीने कनाडिया रोड पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने दिनेश मकवाना को कुचल दिया था। कार आरोपी शराब ठेकेदार दंपती की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्त में नहीं आए हैं। मृतक की मां का कहना है कि वे सिर्फ इंसाफ चाहती हैं, किसी तरह का समझौता या मुआवजा नहीं। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द सजा मिले, ताकि उनके बेटे की आत्मा को शांति मिल सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश राजभवन अब हुआ ‘लोक भवन’ इंदौर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, 24 घंटे में तीन तस्कर गिरफ्तार