इंदौर। प्रदीप चौधरी। सोशल मीडिया पर हथियारों की खुलेआम बिक्री अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। इंदौर की राऊ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा व दिल्ली के तीन युवकों को चार देशी पिस्तौलों और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि ये युवक इंस्टाग्राम पर हथियार बेचने वालों के संपर्क में आए और डिलीवरी लेने खरगोन पहुंचे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राऊ गोल चौराहा के पास कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। थाना प्रभारी राऊ राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने एबी रोड स्थित पपाया ट्री होटल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया गया।तलाशी में उनके पिट्ठू बैग से कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गईं चार देशी कट्टे नुमा पिस्तौलें और दो मैगजीन बरामद हुईं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई:– सुमित बरवाला (हरियाणा)– अमन सेरावत (दिल्ली)– विक्रम सिंह (दिल्ली)पूछताछ में तीनों ने कबूला कि वे व्यक्तिगत उपयोग के लिए हथियार ले रहे थे। इंस्टाग्राम पर सक्रिय हथियार विक्रेताओं से संपर्क किया और उन्हें खरगोन बुलाया गया, जहां डील हुई और हथियार सौंपे गए। इसके बाद वे इंदौर पहुंचे थे।डीसीपी जोन-3 कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि हथियार बेचने वाली इंस्टाग्राम आईडी वर्चुअल नंबर से संचालित हो रही है, जिसे ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण है। पुलिस अब पूरी सप्लाई चेन को खंगाल रही है और पता लगा रही है कि यह नेटवर्क कितना बड़ा है तथा इसके पीछे कौन-कौन शामिल है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की डिलीवरी का यह नया तरीका तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे फर्जी अकाउंट की सूचना तुरंत पुलिस को दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंदिर का पैसा भगवान का, मंदिर की भलाई के लिए ही इस्तेमाल हो : सुप्रीम कोर्ट इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: साइबर ठगों से 14.33 करोड़ रुपये दिलाए वापस