इंदौर : इंदौर, 5 दिसंबर : नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चंदन नगर क्षेत्र से एक युवक को 1000 नग अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई है। नारकोटिक्स सेल के एएसआई विजय मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन नगर निवासी फैजल पुत्र असलम खान पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी की तरफ अवैध रूप से अल्प्राजोलम टेबलेट्स की सप्लाई करने जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एएसआई विजय मिश्रा ने तुरंत टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के युवक को पकड़ा गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1000 नग अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने टेबलेट्स जब्त कर आरोपी फैजल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में नारकोटिक्स विंग के प्रधान आरक्षक पंकज, आरक्षक रजनीश, अमित और सुनील की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह इन प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई कहां-कहां कर रहा था। अग्रिम विवेचना जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रह्मकुमारीज आश्रम पोरसा में प्रभारी राजयोगिनी कमलेश दीदी का ब्रह्मभोजन भंडारा हुआ सम्पन्न एमपी के 3 तीन विधायकों को कोर्ट का नोटिस, 16 जनवरी को होना होगा पेश