रिपोर्टर – इंद्रपाल साहू सिंगरौली पोरसा । सिंगरौली जिला अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पोरसा के मुख्य सेवा केंद्र गांधीनगर सेवा केंद्र पर कटक जॉन उड़ीसा प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमलेश दीदी का पोरसा नगर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ जनो की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिसमें कमलेश दीदी के पारिवारिक सदस्य के साथ साथ हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीसी गुप्ता, अनीता गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, अन्नू गुप्ता, सूरज तोमर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जसराम गुप्ता, अशोक ओझा, नितेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, रवि गुप्ता, बिना तोमर, सरोज गुप्ता, आरती अग्रवाल, मंजू गुप्ता, सत्यवती ओझा,सत्यवती गुप्ता, डॉ.पीसी गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने अपने उद्बोधन में कहा कमलेश दीदी ने पोरसा से ज्ञान की गंगा बहाकर कटक जॉन तक यह आध्यात्मिक लहर फैलाई है अनेक ब्रह्माकुमारियों को परमपिता परमात्मा का संदेश दिया, हजारों भाई बहनों को ज्ञान में निकला सकारात्मक ऊर्जा परमात्मा शक्तियां परमात्मा परिचय पहुंचाकर आपने 400 सेंटर पर ब्रह्माकुमारी बहनों को समर्पित कराया है ईश्वरीय नियम मर्यादाओं में चलाकर अनेक बहनों का जीवन बनाया है तथा परमात्मा का संदेश जन जन तक पहुंचा जा रहा है। वहीं उपस्थित बीके रेखा बहन पोरसा सेवा केंद्र की प्रभारी ने कहा कि हम अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं कि हम पोरसा क्षेत्र में पोरसा नगर में हमें सेवा का मौका मिला, जहां से हमारी कमलेश दीदी ने ज्ञान कलश रखकर इस क्षेत्र में ज्ञान की गंगा फैलाई और आज वह लहर पोरसा, अंबाह, भिंड, मुरैना ग्वालियर, व अनेक क्षेत्रों में आध्यात्मिक लहर दिखाई दे रही है जिनके आध्यात्मिक कार्य को देखते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा डॉक्टर डिग्री से सम्मानित किया गया।हमारा यह सौभाग्य है कि मैं सभी से कहना चाहूंगी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी है तब हम दीदी के कदम कदम रखते हुए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करें। रामकुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 55 वर्ष देकर इस संस्था में सेवाएं दी ओर सैकड़ों भाई बहिनों को जागरूक किया ओर पोरसा का नाम रोशन किया है उनका पूरा परिवार भी समाजसेवा में सदैव समर्पित रहता है उनके पदचिन्हों पर चलकर उनका परिवार भी सेवाएं कर रहा है अंत में ॐ ध्वनि व गायत्री मंत्र का उच्चारण कर शांति पाठ भी किया गया,इस अवसर पर सैकड़ों भाई बहिन मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलयुगी पिता गिरफ्तार, बेटे को पीटा था लाठी से, तंग आकर युवक ने लगा ली थी फांसी नारकोटिक्स पुलिस ने 45 हजार रुपये कीमत की 1000 अल्प्राजोलम टेबलेट्स के साथ युवक गिरफ्तार