मध्यप्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विधानसभा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीन विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और लखन घनघोरिया शामिल हैं। ये कार्रवाई नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रोग्राम (डीपीएम) विजय पांडे द्वारा दायर मानहानि केस के बाद की गई।

दरअसल, इन कांग्रेस नेताओं के द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रोग्राम मैनेजर विजय पांडे पर आरोप लगाया था कि उसने फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाई है। इस मामले को लेकर अगस्त महीने में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। साथ ही विधानसभा में हंगामा कर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉक आउट ले लिया गया। जिसके बाद विजय पांडे को पद से हटा दिया गया था ।

जब विभागीय जांच कराई गई तो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी मॉर्कशीट को सही बताया। इसके बाद विजय पांडे ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने तीन विधायकों को नोटिस जारी कर 16 जनवरी को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने की बात कही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading