“खोज में खो जाओ” थीम पर नववर्ष में होगा आयोजन; तैयारियां पूरी, दिसंबर के अंतिम हफ्ते से शुरू

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू न्यूज/पर्यटन नगरी मांडू में दो साल के बाद मांडू उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव दिसंबर महीने के अंतिम हफ्ते में शुरू होगा। इसका उद्देश्य यहां के इतिहास, कला, संस्कृति और एडवेंचर गतिविधियों से पर्यटकों को रूबरू कराना। इस आयोजन के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।

विश्व विख्यात ऐतिहासिक धरोहर मांडू में वर्ष 2023 और 2024 में यह उत्सव किन्हीं कारणों से आयोजित नहीं हो पाया था। पिछले कुछ वर्षों में उत्सव की तारीखों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन इस बार पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मांडू उत्सव की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी

संबंधित कंपनी इस उत्सव को जल्द मूर्त रूप देने में जुटी है। इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्सव को पूर्व के आयोजनों की तरह ही भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

साल के अंतिम दिनों और नए साल की शुरुआत में बड़ी संख्या में पर्यटक मांडू घूमने आते हैं। यह उत्सव पर्यटकों को मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और रोमांचक गतिविधियों से परिचित कराएगा। मांडू महोत्स वमें पर्यटकों को लुभाने के लिए टेंट सिटी और लाइव संगीत कार्यक्रम जैसे कई रोमांचक आकर्षण शामिल होंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।पर्यटकों को नृत्य-संगीत से लेकर एडवेंचर मिलेगा

ऐतिहासिक मांडू अपनी अनोखी पहचान को और मजबूत करने के लिए इस माह के अंत में “खोज में खो जाओ” थीम पर मांडू उत्सव आयोजित करने जा रहा है। इसका उद्देश्य मांडू की विरासत, इतिहास और समृद्ध पर्यटन संभावनाओं को दुनिया के सामने लाना है।

इस बार उत्सव में ख्यातनाम कलाकारों की प्रस्तुतियां, हैरिटेज वॉक, साइकलिंग टूर, हॉर्स ट्रॉल, फिशिंग, लाइव कॉन्सर्ट, आर्ट-क्राफ्ट स्टॉल, इंस्टाग्राम टूर, योग-ध्यान सत्र और फूड कोर्ट जैसे कई आकर्षण होंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

उत्सव में हॉट एयर बैलून राइड, मार्शल आर्ट शो, फोटो प्रतियोगिता, पाक कला व शिल्प कला प्रदर्शनियों के साथ पहली बार ट्रेजर हंट भी आयोजित होगा, जिसमें सैलानी मांडू के ऐतिहासिक महलों को नए रूप में जान सकेंगे।कलेक्टर बोले- विरासत को नए अंदाज में दुनिया के सामने लाएंगे

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी तारीखों की घोषणा में देरी हुई है, जिससे कला प्रेमियों और पर्यटकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी। इसके बावजूद पर्यटन विभाग तैयारी में जुटा है ताकि उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा सके।

कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने बताया कि उत्सव में स्थानीय कलाकारों, कवि सम्मेलन और पारंपरिक गतिविधियों को विशेष स्थान दिया जाएगा, ताकि मांडू की विरासत को नए अंदाज में दुनिया के सामने रखा जा सके।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading