हरियाणा में किराए के मकान में साथ रहती थीं दोनों युवतियां, पुलिस के मुताबिक 10 से 12 हजार रुपये में पहुंचाया हथियारप्रदीप चौधरी। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश की दो युवतियों बबीता और राधा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर कथित तौर पर शूटरों तक पिस्टल पहुंचाने का आरोप है। गिरफ्तार बबीता आजमगढ़ और राधा सीतापुर की रहने वाली है। दोनों की उम्र 22 से 23 वर्ष के बीच बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, बबीता करीब दो साल पहले हरियाणा के सोनीपत गई थी। उसने अपने परिवार को बताया था कि वह वहां नमकीन फैक्ट्री में नौकरी करती है। राधा भी हरियाणा में काम करती थी। दोनों बहालगढ़ में एक ही मकान में किराए से रहती थीं।जांच में सामने आए पुलिस के दावे के अनुसार, बबीता और राधा ट्रेन से मुंबई पहुंचीं और कथित तौर पर शूटरों तक पिस्टल पहुंचाई। इसी हथियार का इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इस काम के बदले दोनों को 10 से 12 हजार रुपये दिए गए थे।इस मामले में अब तक ऋतिक, रेहान, फूल सिंह, कुणाल, सुमित, बबीता और राधा समेत कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लसूडिया पुलिस ने 11 लाख रुपये से अधिक कीमत के 50 से ज्यादा गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए बागपत के नवाब अहमद हमीद ने किया ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारम्भ’