बड़नगर (उज्जैन)। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी अभियान के तहत बड़नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार फरियादी ने 16 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 721/2025 धारा 137(2) भारत न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला नाबालिग का होने के कारण थानाप्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने तुरंत टीम गठित कर तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम 3 दिसंबर 2025 को झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र के मोहनकोट गांव पहुंची। वहां लड़की अपने अंकल (मामा या फूफा) के घर मिली। पूछताछ में पता चला कि वह घर वालों से नाराज होकर खुद ही वहां चली गई थी। कोई अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना नहीं थी। लड़की को सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य में थानाप्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक सुनील देवके, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे (918), आरक्षक कैलाश गरवाल (1389) तथा आरक्षक शोभित शुक्ला (1473) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नायब तहसीलदार ने छात्रा को मारा थप्पड,किसान की कॉलर पकड़ी: अब इंतजार खत्म दो साल से रुका हुआ मांडू उत्सव इस वर्ष