साइबर सेल की मदद से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों में तलाशे मोबाइल, वापस पाकर खिले नागरिकों के चेहरेइंदौर। शहर की लसूडिया थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 50 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत 11 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने मोबाइल फोन मिलने का इंतजार कर रहे नागरिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई।जानकारी के अनुसार, नागरिकों द्वारा मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए लसूडिया थाना पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सैमसंग, वीवो, ओप्पो सहित विभिन्न कंपनियों के 50 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल की तलाश के लिए पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ प्रदेश के बाहर भी प्रयास किए।पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लौटाए मोबाइल21 अक्टूबर 2026 को थाना लसूडिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर पराग सैनी मौजूद रहे। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने इंदौर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देशों के तहत, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त पराग सैनी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायतइंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें और मोबाइल का IMEI नंबर सहित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के आधिकारिक CEIR पोर्टल “www.ceir.gov.in” (https://www.ceir.gov.in) पर भी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कराने और उसकी तलाश में सहायता मिल सके।इंदौर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवती से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में दो युवतियां गिरफ्तार, शूटरों तक पिस्टल पहुंचाने का आरोप