बाणगंगा क्षेत्र के 24 वर्षीय चिराग सेन ने कथित तौर पर किया जहरीले पदार्थ का सेवन, परिजनों ने चक्काजाम का किया प्रयासइंदौर। प्रदीप चौधरी। बाणगंगा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी चिराग सेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती से विवाद के बाद युवक ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन वहां से हट गए। पुलिस के अनुसार, घटना 18 और 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि की है। चिराग पिछले चार-पांच वर्षों से एक युवती के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच बातचीत बंद थी, जिसके चलते युवक परेशान रहता था। घटना की रात युवती खजराना थाना क्षेत्र में आयोजित गरबा कार्यक्रम में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान चिराग भी वहां पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।विवाद के बाद युवक द्वारा कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की जानकारी मिली। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आक्रोश जताते हुए चक्काजाम का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर स्थिति संभाली।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में युवती की कथित प्रताड़ना से संबंधित साक्ष्य सामने आने पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में चाकूबाजी में घायल नाबालिग की मौत, हत्या की धाराएं जोड़ीं लसूडिया पुलिस ने 11 लाख रुपये से अधिक कीमत के 50 से ज्यादा गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए