इंदौर। प्रदीप चौधरी।। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब डीआरपी लाइन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल प्रिया यादव (उम्र करीब 32 वर्ष) ने बुधवार देर रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पति अमित कुमार की कुछ समय पहले मौत हो जाने के बाद प्रिया गहरे अवसाद में थीं। पति के निधन के बाद ही उन्हें अनुकंपा के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली थी। परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद प्रिया अक्सर अकेले में रोती रहती थीं और किसी से ज्यादा बात नहीं करती थीं। ड्यूटी के दौरान भी वे चुपचाप रहती थीं। बुधवार रात करीब 11 बजे जब घरवाले कमरे में गए तो प्रिया दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।एरोड्रम थाना प्रभारी ने बताया कि प्रिया यादव मूलतः ग्वालियर की रहने वाली थीं और कुछ वर्ष पहले शादी के बाद इंदौर आकर बस गई थीं। पति की मौत के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा था, जिसके चलते पुलिस विभाग ने उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दी थी। वे पिछले कुछ महीनों से डीआरपी लाइन में ड्यूटी कर रही थीं।मौके से कोई सुसाइड नोट बरादमद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम एमवाई हॉस्पिटल में कराया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।महिला थानों और डीआरपी लाइन में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रिया की मौत पर गहरा शोक जताया है। सहकर्मियों का कहना है कि वे कभी अपने दुख किसी को बताती नहीं थीं। पुलिस महकमे में भी इस घटना से मातम पसरा हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पलासिया थाना क्षेत्र के गीता नगर चौराहे स्थित गायत्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में दिनदहाड़े हुई चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्व प्रकरण में लापरवाही: कलेक्टर ने तीन पटवारियों को किया निलंबित