इंदौर |प्रदीप चौधरी।। राजस्व मामलों में भारी अनियमितता और लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने इंदौर जिले के महू (डॉ. अम्बेडकर नगर) तहसील क्षेत्र के तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित पटवारियों में आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा शामिल हैं। ये सभी पटवारी ग्राम सांतेर (रसलपुरा) के हल्का पटवारी थे। जांच में पाया गया कि इन्होंने खसरा नंबर 68/1 और 69/1 से जुड़े राजस्व प्रकरण के निराकरण में गंभीर अनियमितता बरती तथा तय समय-सीमा में प्रकरण का निपटारा नहीं किया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन अवधि में तीनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील देपालपुर नियत किया गया है, जहां ये निलंबन काल में उपस्थित रहेंगे। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि आमजन को समय पर न्याय मिले, इसके लिए अब और सख्ती बरती जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अनुकंपा नौकरी मिलने के बावजूद डिप्रेशन से हारीं महिला हेड कांस्टेबल, फांसी लगाकर दी जान मेहनतकश विजयी होंगे