इंदौर, 30 नवंबर 2025।।  श्री राजपूत करणी सेना के शहर कार्यालय में रविवार को एक हिंदू युवती ने पहुंचकर गुहार लगाई कि दो मुस्लिम युवकों ने फर्जी हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की, फिर ब्लैकमेल कर बार-बार बलात्कार किया, पांच लाख से अधिक रुपए और गहने लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के नाम आमिर अली उर्फ गोल्डन और सुफियान इरशाद अंसारी उर्फ मोहित बताया।

पीड़िता का बयान

युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में एक कैफे में निकिता मन्नू उर्फ मनीषा भाटी से मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। इसके बाद मनीषा ने उसका परिचय “मोहित” से करवाया। 6 मार्च 2022 को मोहित उसके फ्लैट (महालक्ष्मी नगर) पर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। बाद में पता चला कि मोहित असल में सुफियान इरशाद अंसारी (मुस्लिम) है। सुफियान ने ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और करीब 5 लाख रुपए ठग लिए। उसके दोस्तों से भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाए।

2025 में युवती की मुलाकात “अमर” से हुई। बाद में पता चला कि उसका असली नाम आमिर अली उर्फ गोल्डन है। जब युवती ने बातचीत बंद की तो 23 जुलाई 2025 को साकेत नगर रोड पर बुलाकर होटल श्रीकृष्ण पैलेस ले गया। वहां सुफियान के पास मौजूद अश्लील वीडियो दिखाकर धमकी दी और फिर बलात्कार किया। इसके बाद भी कई बार होटल में दुष्कर्म और मारपीट की। दोनों आरोपियों ने मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने का दबाव बनाया।

आरोपियों पर गंभीर आपराधिक इतिहास

  • आमिर अली ड्रग्स तस्करी करता है, नकली आधार कार्ड से 5-6 होटलों में कमरे बुक कर हिंदू लड़कियों का शोषण करता है।
  • खिड़िया (खजराना) गैंग का नाम लेकर धमकाता है, “5 मिनट में कब्रिस्तान पहुंचा देंगे” जैसी धमकियां देता है।
  • आमिर पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित कई मामले दर्ज हैं।
  • सुफियान अंसारी इंस्टाग्राम पर पिस्टल की वीडियो डालकर लड़कियों को डराता है, एमडी ड्रग्स पिलाकर उनका शोषण करवाता है।
  • सुफियान पर NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, फिर भी फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दो महीने पहले सऊदी अरब भाग गया।
  • पहले भी सुफियान ने एक हिंदू लड़की के साथ 3 साल तक दुष्कर्म किया और बच्चे का बाप बना, धमकी देकर शिकायत वापस करवा ली।

लूटी गई संपत्ति

  • नकदी : 5 लाख से अधिक (सुफियान) + 1 लाख (आमिर)
  • सोने-चांदी के गहने
  • एक्टिवा स्कूटी (नंबर MP-09-UY-0453)

पीड़िता अब श्री राजपूत करणी सेना की शरण में आई है। संगठन के हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत, नितिन सिंह ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। संगठन ने पुलिस पर दबाव बनाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

श्री राजपूत करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो संगठन सड़कों पर उतरेगा। यह मामला इंदौर में “लव जिहाद” के खिलाफ चल रहे आंदोलन को और तेज करने वाला साबित हो सकता है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading