सिवनी, प्रदीप चौधरी। डबल चौकी क्षेत्र के सिवनी गढ़ी गांव के जंगल में देर रात मृत मिले तेंदुए का मामला अब स्पष्ट रूप से शिकार का जघन्य कांड बन गया है। वन विभाग की जांच में सामने आया है कि शिकारियों ने न केवल तेंदुए को क्लच वायर के फंदे से मारा, बल्कि उसके दोनों आगे के पैर धारदार हथियार से काटकर ले गए। तेंदुए के दांत भी तोड़कर निकाले गए लगते हैं। मंगलवार देर रात गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को तेंदुए का शव मिला था। प्रथम दृष्टया यह सामान्य मौत लग रही थी, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि यह सुनियोजित शिकार था। डीएफओ ने बताया, “तेंदुए के दोनों आगे के पंजे पूरी तरह काटे गए हैं। नाखूनों के लिए शिकारियों ने यह नृशंस काम किया है। दांत भी टूटे हुए मिले हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश स्पष्ट दिख रही है।” पोस्टमार्टम टीम के अनुसार शव करीब 36-40 घंटे पुराना था। तेंदुए के गले में क्लच वायर का मजबूत फंदा अब भी लगा हुआ था, जिससे साफ है कि पहले उसे फंदे में फंसाकर मारा गया और फिर जब वह मर चुका था, तब पैर और दांत निकाले गए। मृत तेंदुआ नर था और करीब 7-8 साल का था। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद बुधवार शाम को ही उसका विधिवत दाह-संस्कार कर दिया गया। View this post on Instagram डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी शिकार की कुछ घटनाएं हो चुकी हैं। पुराने आदतन शिकारियों और अवैध हथियार रखने वालों की सूची से संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। वन विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा किया है। वन्यजीव प्रेमियों ने इस घटना पर गहरा रोष जताया है और तेंदुए के नाखून व दांत की काला बाजारी करने वाले गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में हिंदू युवती से ठगी, ब्लैकमेल और बार-बार बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया ब्लैकलिस्टेड कंपनी को फिर ठेका: एमवाय हॉस्पिटल के डीन ने भोपाल के आदेश को ठेंगा दिखाया