उज्जैन। 24 नवंबर 2025 बड़नगर पुलिस ने सोमवार को शहर के नूरियाखाल क्षेत्र में एक व्यक्ति को लोहे की नंगी तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संग्राम बैरागी (40) पुत्र प्रह्लाद बैरागी, मूल निवासी कजलाना, वर्तमान पता मिर्ची बाजार बड़नगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक बड़ी तेजधार तलवार बरामद की है तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संग्राम बैरागी जिले का पुराना और कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही छेड़छाड़, मारपीट, धमकी, जातिसूचक गालियां देने और एससी-एसटी एक्ट सहित कुल आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें से वह हाल ही में दर्ज अपराध क्रमांक 719/2025 में फरार चल रहा था। View this post on Instagram मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक सोभाग सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौड़, आरक्षक नितेश रायकवार, अश्विनी पाठक और सैनिक धर्मेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में विश्व हिंदू परिषद नेता संतोष शर्मा के बयान पर बवाल, मुस्लिम संगठन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी धर्मेंद्र के अभिनय को मांडू से मिली थी उड़ान, तीन फिल्मों की शूटिंग के दौरान महीनों रुके थे मांडू में