इंदौर। प्रदीप चौधरी।। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शहर मंत्री संतोष शर्मा के एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शहर में विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद सहित मुस्लिम समाज के कई संगठनों ने शर्मा पर समाज में नफरत और तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को शहर के कई मुस्लिम संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संतोष शर्मा के बयानों को “भड़काऊ और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला” बताया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष औवेस शेख ने कहा, “मध्य प्रदेश और खासकर इंदौर में हिंदू-मुस्लिम हमेशा भाईचारे के साथ रहते आए हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए जानबूझकर अफवाहें और भ्रम फैला रहे हैं, जिससे दोनों समुदायों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। ऐसे लोगों को बेनकाब करना हमारा फर्ज है।”औवेस शेख ने चेतावनी दी कि यदि संतोष शर्मा ने इस तरह के बयान जारी रखे तो उनके खिलाफ धारा 153ए, 295ए सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर कोई हमारे धैर्य की परीक्षा लेगा तो कानून अपना काम करेगा।”वहीं, विवाद के केंद्र में रहे विहिप नेता संतोष शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा, “मैंने जो लिखा, सिर्फ और सिर्फ तथ्य लिखा है। न मैंने किसी धर्म को निशाना बनाया और न ही किसी तरह का तनाव फैलाने की मंशा रखी। कुछ लोग मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।”शर्मा ने उल्टा मुस्लिम संगठनों पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा, “अगर मेरे या मेरे परिवार को कोई धमकी मिली या कोई फतवा जारी किया गया, तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कराई जाएगी।”पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के बयानों का संज्ञान लिया है। पालदा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की पोस्ट्स की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही शहर में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।इस विवाद ने एक बार फिर इंदौर की सांप्रदायिक सौहार्द की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने जहां शांति की अपील की है, वहीं एक-दूसरे पर कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धर्मेंद्र देओल के निधन पर श्रद्धांजलि: एक युग का अंत बड़नगर में तलवार लहराता घूम रहा कुख्यात अपराधी गिरफ्तार